File not found
INSPIRATION

मौत के 2 महीने बाद श्रीदेवी की फिल्म

65वें फिल्म पुरस्कारों की घोषणा में श्रीदेवी को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया है| जीहा उनके निधन के तकरीबन महीने बाद उन्हें फिल्म मॉम’ के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। साल 2017 में रिलीज हुई उनकी फिल्म मॉम’ उनकी आखिरी फिल्म थी। मॉम’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी जिसमें श्रीदेवी ने एक मां का किरदार बखूबी निभाया था। फिल्म में उनके किरादर का नाम देवकी साराभाई जो अपनी बेटी के साथ हुए अन्याय का बदला लेती है। इस फिल्म को भाषाओं में रिलीज किया गया था | फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट थी |

वहीँ राजकुमार राव की फिल्म " न्यूटन" को सर्वश्रेस्ट फिल्म और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट के लिए एसएस राजामौली की फिल्म "बाहुबली 2" को चुना गया | पर सर्वश्रेस्ट फिल्म के तौर पर बाजी मारी असामी फिल्म " विलेज रॉकस्टार्स " ने |

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन और जाने-माने फिल्मकार शेखर कपूर ने इसका ऐलान किया और बताया की राजकुमार राव की फिल्म " न्यूटन " को यह पुरस्कार दिया गया और इसी फिल्म के अभिनेता पंकज त्रिपाठी को विशेष पुरस्कार दिया गया | जूरी मेंबर के पैनल में 10 सदस्य थे जिनमे एक्ट्रेस गौतमी ताडीमाला, अनिरुद्ध रॉय चौधरी, डायरेक्टर पी शेषाद्रि, रंजीत दास, स्क्रीनराइटर इम्तियाज हुसैन, राजेश मपुस्कर, लिरिसस्ट मेहबूब, त्रिपुरारी शर्मा और रूमी जाफी शामिल थे | वैसे ये पुरस्कार 3 मई को दिए जाएंगे जहा कई और कैटेगरी को पुरस्कार से नवाज़ा जायेगा |

 ‘न्यूटन’ के अलावा किस फिल्म को किस कैटेगरी में पुरस्कार दिया जाएगा ये लिस्ट इस प्रकार है

 बेस्ट एक्टर (फीमेल)  श्रीदेवी, फिल्म मॉम
 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल)  दिव्या दत्त, फिल्म इरादा
 
बेस्ट एक्टर (मेल)  रिद्दी सेन, बंगाली फिल्म – ‘नागरकीर्तन
 
बेस्ट फिल्म  आसामी फिल्म विलेज रॉकस्टार्स
 
बेस्ट प्लेबैक सिंगर  केजे येसुदास, ‘विश्वासपूरवम मंसूर
 
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म – ‘म्होरक्या
 
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट  भनिता दास, आसामी फिल्म विलेज रॉकस्टार्स
 
बेस्ट डायरेक्शन  जयराज, मलयालम फिल्म भयानाकम
 
बेस्ट पॉपुलर फिल्म  मनोरंजन के सभी पुटों के लिए एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली: द कन्कलूजन
 
नर्गिस दत्त अवॉर्ड  राष्टीय मुद्दों के लिए बेस्ट फिल्म मराठी भाषा की धाप्पा
 
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड- दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के नाम का हुआ ऐलान
 
इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यु फिल्म डायरेक्टर  पंपल्ली, फिल्म सिंजर
 
बेस्ट ऑडियोग्राफी  आसामी फिल्म विलेज रॉकस्टार्स
 
बेस्ट साउंड डिजाइन एंड बेस्ट रिकॉर्डिंस्ट  लद्दाखी फिल्म वॉकिंग विद द विंड
 
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन  मलयाली फिल्म टेक ऑफ
 
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट  बंगाली फिल्म नागर कीर्तन
 
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर  ए.आर. रहमान, फिल्म मॉम
 
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन  मणि रत्नम की फिल्म कातरु वेलियीदाई बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (एआर रहमान ने ही दिया हैं संगीत)
 
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स  फिल्म बाहुबली: द कन्कलूजन
 
बेस्ट कोरियोग्राफी  गणेश आचार्य, फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा गाना गोरी तू लट्ठ मार
 
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन  फिल्म बाहुबली: द कन्कलूजन
 
बेस्ट गुजराती फिल्म – ‘जीएचएच
 
बेस्ट तमिल फिल्म – ‘टू-लेट
 
बेस्ट आसामी फिल्म – ‘ईशु
बेस्ट तेलगू फिल्म – ‘द गाजी अटैक
बेस्ट बंगाली फिल्म – ‘मयूराक्षी
बेस्ट हिंदी फिल्म – ‘न्यूटन
बेस्ट कन्नड़ फिल्म – ‘हीबाट्टू रामाक्का
बेस्ट टुलु फिल्म – ‘पद्दायी
बेस्ट लद्दाखी फिल्म – ‘वॉकिंग विद द विंड
बेस्ट मलयालम फिल्म – ‘थोंडीमुथालुम दृक्सक्षियुम
बेस्ट मराठी फिल्म – ‘कच्चा लिंबु
बेस्ट ओरिया फिल्म – ‘हैलो आरसी
बेस्ट फिल्म जासरी – ‘सिंजर
स्पेशन जूरी अवॉर्ड – ‘ए वेरी ओल्ड मैन विद एनॉरमस विंग्स
बेस्ट डायरेक्टर  नागराज मंजुले
बेस्ट एनिमेशन अवॉर्ड – ‘द फिश करी एंड टोकरी
बेस्ट शॉर्ट फिल्म  मराठी फिल्म मय्यत